चीन में खान दुर्घटना से होने वाली मौतों में 30.6 प्रतिशत की गिरावट

एसएडब्ल्यूएस के तहत सांख्यिकी विभाग के प्रमुख ली वांचुन ने कहा कि चीन में लगातार 28 महीनों में कोई ऐसी कोयला खान दुर्घटना नहीं हुई, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौतें हुई हों और ऐसी कोयला खान दुर्घटनाओं, जिसमें 10 से 30 लोगों की मौत हुई, में पिछले साल के मुकाबले 83.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

प्रशासन के निदेशक ने मार्च में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पिछले साल वर्ष 2002 में कोयला दुर्घटनाओं के कारण हुई 7,000 मौतों के आंकड़ों में बड़ी गिरावट आई, जो किसी भी साल खान दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

एसएडब्ल्यूएस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून के दौरान कोयला खानों में होने वाली दुर्घटनाओं में 10.9 प्रतिशत और इससे होने वाली मौतों में 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि ऐसी दुर्घटनाओं, जिनमें तीन से 10 लोगों की मौत हुई है, में 9.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493