वियना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रिया की शीर्ष महिला पोल वॉल्टर किरा ग्रुएनबर्ग प्रशिक्षण के दौरान गिरने के बाद जीवन भर के लिए लकवाग्रस्त हो गई हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक किरा के प्रबंधक थॉमस हेरजोग ने इस बात की पुष्टि की। थॉमस ने बताया कि किरा का शरीर गर्दन के नीचे निष्क्रीय हो गया है।
थॉमस के मुताबिक किरा पोल वॉल्ट प्रयास के दौरान बॉक्स पर सिर और गर्दन के बल गिर गईं। इससे उनके गर्दन की हड़्डी टूट गई।
डॉक्टरों ने कहा है कि किरा के ठीक होने के आसार बहुत कम हैं। थॉमस ने बताया कि जब डॉक्टरों ने उन्हें उनकी स्थिति के बारे में परिजनों को बताया तब वह पूरी तरह होश में थीं।
दुर्घटना के बाद किरा का ऑपरेशन किया गया और अब उन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ इंसब्रुक में गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath