वेबसाइट ‘टीमॉल’ के अनुसार, चिली की वाइन चीन में फ्रांस, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे स्थान पर है।
सेंट्रल बैंक ऑफ चिली के द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े पुष्टि करते हैं कि चीन में चिली की वाइन का निर्यात 2012 से 2015 के बीच दोगुना हो गया। यह आंकड़ा अब 16.5 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है।
चीन स्थित चिली के दूतावास के वाणिज्यिक सलाहकार एंड्रीयास पीरोटिक ने बताया, “वाइन एक ‘दूत’ की तरह पूरी दुनिया से हमारे देश तथा इसके उत्पादों का परिचय करा रही है।”
dharmpath.com dharmpath