वांडा सांस्कृतिक पर्यटन शहर (वांडा) शंघाई स्थित डिजनी को टक्कर देने जा रहा है। शंघाई डिजनी अगले महीने खुलेगा।
उद्घाटन समारोह में वांडा के अध्यक्ष वांग जियानलिन ने कहा कि वांडा को संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन उद्योग जगत में प्रभाव जमाने की उम्मीद है और नानचांग का वांडा शहर इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है। इसके प्रमुख आकर्षणों में थीम पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और होटल हैं।
वांग ने चाइना सेंट्रल टेलीविजन को बताया कि शंघाई जिनी मिकी माउस, डोनाल्ड डक जैसी बौद्धिक संपत्ति पर अधिक निर्भर है जबकि इसमें कुछ नया नहीं है।
वांग ने कहा कि वांडा अगले 10 से 20 वर्षो में डिजनी चाइना के लिए लाभ कमाना असंभव कर देगा।
dharmpath.com dharmpath