मिस्र की सेना ने 36 आतकंवादियों को मार गिराया

काहिरा, 29 मई (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में पुलिस के साथ मिलकर सशस्त्र बलों ने दो दिवसीय सुरक्षा अभियान में 36 आतंकवादियों को मार गिराया और 38 विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया, “पिछले दो दिनों तक चले अभियान में आतंकवादियों के 25 घरों और 57 झोपड़ियों को नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा जांच चौकियों पर आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए 10 वाहनों और पांच मोटरसाइकिलों को भी नष्ट कर दिया गया।”

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उत्तरी सिनाई के अशांत शहरों राफाह और शेख जुवैद में चार दिवसीय अभियान में 85 आतंकवादियों को मार गिराने के बाद यह छापेमारी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493