विशेषज्ञों का कहना है कि यह ड्रैगन की तरह दिखने वाला जीवाश्म 25 करोड़ वर्ष पुराने पेड़ का जीवाश्म है।
इस जीवाश्म की लंबाई 130 सेंटीमीटर और व्यास 17 सेंटीमीटर है। इसे इस महीने की शुरुआत में युन्नान की झेनशियोंग काउंटी की नदी के पास से बरामद किया गया था।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह जीवाश्म अजगर जैसे एक विशाल सांप का है। ऐसी भी धारणा है कि यह ड्रैगन का हो सकता है।
जीवाश्म मिलते ही इसकी चोरी हो गई थी। इसके बाकी बचे हिस्से को स्थानीय सांस्कृतिक प्रशासन ने सुरक्षित रख दिया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह एक वृक्ष का जीवाश्म है।
dharmpath.com dharmpath