नेपारतक के दस्तक देने के साथ ही आंधी और बारिश शुरू हो गई।
स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि मौसम के इस पहले तूफान ने शिशी शहर में अपराह्न् 1.45 बजे दस्तक दी। फुजियान के पुटियन शहर में तूफान के मद्देजनर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यहां पिछले चार घंटों में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।
स्थानीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के मुताबिक, शहर की जल परियोजनाओं की जांच के लिए 22,600 से अधिक लोग भेजे जा चुके हैं।
इस सप्ताहांत 100 से अधिक रेलगाड़ियां रद्द की जा चुकी हैं। सड़क यातायात भी बाधित है। तूफान नेपारतक ने सबसे पहले शुक्रवार को पूर्वी ताइवान में दस्तक दी थी।
dharmpath.com dharmpath