चीन में तूफान ‘मवार’ ने दस्तक दी

बीजिंग, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में तूफान ‘मवार’ ने दस्तक दी। इसके साथ ही क्षेत्र में भारी बारिश और हवाएं चलीं।

बीजिंग, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में तूफान ‘मवार’ ने दस्तक दी। इसके साथ ही क्षेत्र में भारी बारिश और हवाएं चलीं।

यह इस साल का 16वां तूफान है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तूफान ने रविवार रात 9.20 बजे लुफेंग में दस्तक दी।

इसके मद्देनजर करीब 2,200 मछली पकड़ने वाली नौकाएं बंदरगाह लौट आईं, जबकि 15,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

प्रांतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान के आने के बाद इसकी गति मंद पड़ जाएगी। तूफान पश्चिमोत्तर की ओर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे सोमवार रात तक अन्य शहरों में भी बारिश और आंधी चलने की आशंका है।

तूफान के मद्देनजर उड़ानें व ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है।

गुआंग्डोंग में दस्तक देने वाला ‘हातो’ व ‘पाखर’ के बाद ‘मवार’ तीसरा तूफान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493