चीन में तेजी से बढ़ रहा वन्य पर्यटन

चीन के स्टेट फॉरेस्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन के उपाध्यक्ष झांग योंगली ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2014 में चीन का वन्य पर्यटन 650 अरब युआन का रहा।

यह चीन में पर्यटन से आने वाले कुल राजस्व का पांचवां हिस्सा है।

झांग ने मध्य वुहान में चीन के वन्य पर्यटन उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा, “वन्य पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आई वृद्धि इसकी विशाल क्षमता और संभावना को दर्शाता है।”

चीन में तेजी से बढ़ रहे नगरी इलाके के लोगों में शुद्ध और ताजा वायु तथा रिलैक्स होने के लिए वन्य पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। चीन में पिछले वर्ष 91 करोड़ पर्यटकों ने वन्य पर्यटन का लुत्फ उठाया, जो चीन के कुल घरेलू पर्यटकों की संख्या का एक चौथाई है।

2014 के अंत तक चीन में 8,500 से अधिक वन्य पर्यटन स्थल थे और पूरे चीन में 3,101 वन्य पार्को का निर्माण किया गया।

वानिकी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पर्यटन के प्राध्यापक झोंग योंगदे के अनुसार, सरकार नियंत्रित वनों को संरक्षित करने की चीन की नीति से वन्य पर्यटन की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493