सेना ने बताया कि हालांकि हमले में बगदादी का क्या हुआ अब तक पता नहीं चल सका है।
सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, “इराकी वायु सेना सीरिया की सीमा से लगे कैम कस्बे के नजदीक कर्बला के इलाके से गुजर रहे आतंकवादी अबु बकर अल बगदादी के काफिले पर हवाले हमले करने में सफल रही है।”
वक्तव्य में कहा गया है कि जब हमला हुआ उस समय बगदादी कर्बला इलाके में एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहा था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बगदादी हमले में मारा गया या घायल हुआ।
एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर ये हवाए हमले किए गए और हमले में आईएस के कम से कम 15 आतंकवादियों की मौत हुई है, जिसमें आईएस के कई वरिष्ठ नेता थे।
बगदादी सीरिया, इराक से लेकर लीबिया, यमन और अफगानिस्तान तक तेजी से फैल चुके आतंकवादी संगठन आईएस का शीर्ष नेता है। बगदादी ने 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था।
dharmpath.com dharmpath