चीन में ‘दंगल’ की सफलता के लिए आमिर को रहमान की शुभकामनाएं

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने शनिवार को अभिनेता आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ की चीन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने शनिवार को अभिनेता आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ की चीन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

रहमान ने ट्वीट किया, “चीन के लोगों का एक बार फिर दिल जीतने के लिए बधाई, आमिर खान और टीम ‘दंगल’।”

चीन में इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई ‘दंगल’ के व्यापार सूत्रों के अनुसार, फिल्म ने अभी तक रिकॉर्ड 825 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

नीतेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ भारत में पिछले वर्ष रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई की थी।

फिल्म में अभिनेता आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है, जो रूढ़ियों से हटकर अपनी बेटियों को कुश्ती का प्रशिक्षण देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493