चीन में दुर्लभ डॉल्फिनों की संख्या बढ़ी

ग्वांगदोंग प्रोविंशियल मेरीटाइम एंड फिशरी ब्यूरो के उप प्रमुख ही शाओकिंग ने कहा कि साल 2015 में चीनी सफेद डॉल्फिन निगरानी अभियान ने उनकी संख्या में इजाफा दर्ज किया था। साल 2011 में यह संख्या 1,500 दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि डॉल्फिन निगरानी दल ने डॉल्फिनों के कुल 378 समूहों को दर्ज किया था, जिसमें 2,416 डॉल्फिन थे, जिनमें से चीनी सफेद डॉल्फिनों की संख्या 2,060 है।

चीनी सफेद डॉल्फिन देश के कुछ ही तटीय इलाकों में पाई जाती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीनी सफेद डॉल्फिनों की जनन दर कम है और उसे आवास की बेहद जरूरत होती है। मादा डॉल्फिन हर तीन साल पर बच्चे को जन्म देती है और उनके बच्चों के जिंदा रहने की संभावना मात्र 20 फीसदी होती है।

उन्होंने कहा कि ग्वांगदोंग प्रांत के निकट समुद्र का पानी अच्छा है, लेकिन पांच जल निकासी नदियों की वजह से इसमें बेहद ज्यादा प्रदूषक पाए गए हैं। कुल 12 प्रदूषक पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “प्रदूषण नियंत्रण अभी भी चुनौतीपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493