मॉडल को अश्लील संदेश भेजने का एजाज ने खंडन किया

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेता एजाज खान पर पुलिस ने कथित तौर पर एक मॉडल को अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में स्वयं को निर्दोष बताया है।

टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के प्रतिभागी के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

मॉडल एश्वर्य चौबे ने सोमवार को वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया और मंगलवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एजाज के खिलाफ प्राथमिकी दायर की गई।

अपनी शिकायत में चौबे ने एजाज पर अश्लील फोटो और संदेश भेजने का आरोप लगाया है।

इस मामले पर एजाज ने कहा, “मैं सच में निराश हूं। मुझे हमेशा से ही लक्ष्य बनाया जाता रहा है। मैं एक पार्टी में अपने एक दोस्त और अभिनेता जावेद रिजवी के जरिए इस लड़की से मिला था, बस।”

एजाज ने कहा, “मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर एक अजनबी से सज्जनतापूर्वक व्यवहार करने का परिणाम यह होता है, तो मैं सभी कलाकारों को सुझाव देना चाहूंगा कि वे किसी भी नए कलाकार को हेलो तक कहने से बचें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493