चीन में दूसरा बच्चा पैदा करने को मिल सकती है मंजूरी

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले चीन पिछले कई सालों से ‘हम दो हमारा एक’ की नीति का पालन कर रहा है, लेकिन अब देश सभी दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने की मंजूरी देने पर विचार कर रहा है।

समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, चीन अपनी ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ में ढील देकर दंपत्तियों को दूसरा बच्चा पैदा करने की मंजूरी दे सकता है।

मौजूदा समय में चीन की आबादी 1.3 अरब है। 1.2 अरब की आबादी के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

चीन के 29 प्रांतों और नगर पालिकाओं में यदि माता-पिता में से कोई एक परिवार की एकमात्र संतान है तो उसे दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति दी गई है।

ऑनलाइन सर्वेक्षण के मुताबिक, चीन में लोग बहुमत के साथ दूसरा बच्चा पैदा करने की नीति का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि चिंता की बात है कि युवा जोड़े एक से अधिक बच्चे पैदा करने में कम रुचि दिखा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग (एनएचएफपीसी) सर्वेक्षण में हिस्सा लेने आए एक अज्ञात शोधकर्ता ने चाइना बिजनेस न्यूज को बताया, “यदि सब कुछ ठीक रहता है तो दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति से संबंधित नीति 2015 के अंत में लागू कर दी जा सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493