सुनील शेट्टी ने बेटी को शुक्रवार से न घबराने की सलाह दी

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ‘हीरो’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही नवोदित अभिनेत्री आतिया शेट्टी को उनके अभिनेता डैडी सुनील शेट्टी ने सिर्फ और सिर्फ शुक्रवार (फिल्म रिलीज का दिन) से न डरने की सलाह दी है।

सुनील यहां मंगलवार को एक कला प्रदर्शनी में मौजूद थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह आतिया को कोई खास सलाह देना चाहेंगे?

जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को कोई सलाह-मशविरा दे सकता हूं। वे युवा पीढ़ी से हैं और काफी जागरूक हैं।”

सुनील ने कहा, “मैंने बस इतना कहा कि शुक्रवार से मत घबराना। अगर तुम पहले शुक्रवार को असफल हो जाओ, तो कड़ी मेहनत करो और अगली फिल्म का रुख करो। मेरा मानना है कि फिल्म निर्माताओं को बहुत झेलना पड़ता है, इसलिए जब सवाल निर्माता का हो, तो इस बात का ख्याल रखो कि आप उनके दुख को महसूस करो और मन से काम करो।”

सलमान खान और सुभाष घई द्वारा सह-निर्मित ‘हीरो’ 1983 में आई जैकी श्राफ अभिनीत ‘हीरो’ की रीमेक है। इस फिल्म से अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

सुनील को खुशी है कि फिल्म की पहली झलकी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493