चीन में नए पक्षी की खोज

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने चीन में विशिष्ट आवाज वाली एक नए पक्षी की खोज की है।

‘सिचुआन बुश वार्बलर’ नामक इस नए पक्षी का इतने सालों तक घास और वनस्पतियों की वजह से पता नहीं चल पाया।

मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी की प्रोफेसर और अनुसंधानकर्ता पामेला रासमुसेन ने कहा कि घनी झाड़ियों और चाय के बागानों में रहने की वजह से ‘सिचुआन बुश वार्बलर’ इतने समय तक लोगों की नजरों में नहीं आ सका।

पामेला ने कहा कि हालांकि, यह पक्षी पकड़ में नहीं आने वाला है, लेकिन यह मध्य चीन में आम तौर पर देखा जाता है और इसके अस्तित्व पर किसी तरह का खतरा भी नहीं है।

इस नए पक्षी का करीबी संबंधी रसेट बुश वार्बलर पक्षी है।

इन दोनों वार्बलर को समान पहाड़ों पर देखा जा सकता है, जहां ये एक साथ रहते हैं। सिचुआन बुश वार्बलर कम ऊंचाई पर रहना पसंद करते हैं।

एक ही पहाड़ पर रहने के साथ ये दोनों आनुवांशिक रूप से भी करीबी हैं।

इस खोज को ‘एवियन रिसर्च’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493