Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार : मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्रियों व विधायकों ने दिया दान

बिहार : मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्रियों व विधायकों ने दिया दान

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष दान देने की अपील के बाद बिहार के मंत्रियों, विधायकों और संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर शनिवार को कई मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए। इस क्रम में कई उद्यमियों और संगठन के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कोष में दान दिए।

राज्य के पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह व खान एवं भूतत्व मंत्री रामलखन राम रमण ने जहां 1़ 50-1़ 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए वहीं विधान पार्षद हारून रसीद ने 1़ 41 लाख रुपये व विधान पार्षद संजय कुमार ने 1़ 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए।

इसके अतिरिक्त विधान पार्षद रणवीर नंदन ने 1.40 लाख रुपये, कृष्णा कुमार 1़ 41 लाख रुपये और उपेन्द्र प्रसाद ने एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा।

इधर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी, कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह व विधायक अजीत शर्मा ने भी 51-51 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए।

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने 11 लाख रुपये का चेक राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा। इसके अलावे भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों की सहायता करना हमारी संस्कृति है और हम अधिक से अधिक लोगों को सहायता करें।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का आह्वान किया था।

बिहार : मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्रियों व विधायकों ने दिया दान Reviewed by on . पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष दान देने की अपील के बाद बिहार के मंत्रियों, विधायकों और संस्थाओं द्वारा मुख्य पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष दान देने की अपील के बाद बिहार के मंत्रियों, विधायकों और संस्थाओं द्वारा मुख्य Rating:
scroll to top