नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि साल के प्रथम 11 महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 1.4 फीसदी दर्ज की गई है।
एनबीएस ने कहा कि उपभोक्ता महंगाई दर में वृद्धि का प्रमुख कारण खाद्य कीमतों में वृद्धि है। आलोच्य अवधि में सब्जियों की महंगाई दर नवंबर में 9.4 फीसदी और मांस तथा पॉल्ट्री उत्पादों की महंगाई दर 6.2 फीसदी रही।
माह-दर-माह आधार पर हालांकि महंगाई दर जस-की-तस बनी हुई है।
नवंबर में थोक महंगाई को बताने वाले उत्पादक मूल्य सूचकांक में 5.9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जो लगातार 45वें महीने की गिरावट है। इससे बाजार में मांग की कमजोरी जारी रहने का पता चलता है।
dharmpath.com dharmpath