देश में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सबसे खतरनाक स्तर के लिए लाल, उससे कुछ कम के लिए नारंगी, फिर पीली और सबसे कम के लिए नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, चीन के अधिकांश मध्य और पूर्वी भागों में मंगलवार से शुक्रवार तक तापमान छह डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
यांगत्जे नदी के क्षेत्र में सात से आठ किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और तापमान लुढ़कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
dharmpath.com dharmpath