स्वस्थ होने के लिए विटाामिन सी ले रहीं लौरेन

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। डांसर-अभिनेत्री लौरेन गोटलिब का कहना है कि वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आने के बाद स्वस्थ होने के लिए विटामिन सी ज्यादा ले रही हैं।

लौरेन ने ट्विटर पर लिखा, “अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। तबीयत नासाज हुए आज तीसरा दिन है। इस जुकाम से पीछा छुटेगा? मैंने इतना ज्यादा विटामिन सी लिया है कि मुझे लगता है कि मैं संतरा हो जाऊंगी।”

वह छुट्टियों का उपयोग हिंदी फिल्में देखने के लिए कर रही हैं।

लौरेन ने ट्विटर उपयोगकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा, “मैं बीमार हूं और बिस्तर पर आराम फरमा रही हूं। मैं बॉलीवुड की पुरानी फिल्में देखना चाहती हूं, तो आपको कोई सुझाव देना है?”

उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन!’ और ‘देवदास’ फिल्म देखी।

ये फिल्में देखने की वजह के बारे में उन्होंने लिखा, “क्यों देखी? क्योंकि माधुरी दीक्षित क्वीन हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493