पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर और पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 31.2 डिग्री और गया का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath