बीजिंग, 2 मार्च (आईएएनएस)। बेरोजगारी स्वाभाविक रूप से नौकरियां खोने वालों, उनके परिवार वालों और बड़े स्तर पर समाज के लिए दर्दनाक होता है, लेकिन उद्योगों के लिए अपनी अतिरिक्त क्षमता में कटौती करना जरूरी है। हालांकि ऐसे हालात जल्दी-जल्दी पैदा नहीं होते, लेकिन कभी-कभी हो जाते है।
कुछ उद्योगों जैसे कोयला और स्टील में यह परिवर्तन अवश्यंभावी है, क्योंकि वर्तमान मॉडल टिकाऊ नहीं है।
स्टील का उत्पादन अब बाजार मांग से काफी ज्यादा हो गया है, बल्कि इसका उत्पादन अन्य चार प्रमुख उद्योगों के संयुक्त उत्पादन से भी दोगुने से ज्यादा है।
परिणाम विनाशकारी है, कीमतें गिर रही हैं और फैक्ट्रियां शांत पड़ी है क्योंकि उन्हें उत्पादन बंद करना पड़ा है क्योंकि चलाने का खर्च निकालना भी मुश्किल है। वहीं, कर्मचारी जिनकी नौकरियां बरकरार हैं उन्हें बेहद कम तनख्वाह मिल रही है और अगले महीने की तनख्वाह मिलेगी या नहीं इसका ठिकाना नहीं है।
मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीन में अतिरिक्त क्षमता से जूझ रहे कोयला और स्टील क्षेत्र में 18 लाख नौकरियों में कटौती होगी।
dharmpath.com dharmpath