मेड्रिड, 2 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड को अपने पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी अल्वारो मोराटा के साथ 2016 और 2017 के ग्रीष्मकालीन ऋतु के दौरान फिर से करार करने का अधिकार मिल गया है।
मेड्रिड, 2 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड को अपने पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी अल्वारो मोराटा के साथ 2016 और 2017 के ग्रीष्मकालीन ऋतु के दौरान फिर से करार करने का अधिकार मिल गया है।
फारवर्ड के वर्तमान क्लब जुवेंटस ने कहा कि इसके लिए मोराटा के साथ रियल का करार दो से तीन करोड़ यूरो (2.17 करोड़ से 3.25 करोड़ डॉलर) में हो सकता है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फुटबाल की कई खुफिया खबरों के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फुटबॉल लीक्स’ ने मंगलवार को बताया कि यह क्लॉज मेराटा के अनुबंध में शामिल था, जब उन्होंने 2014 में जुवेंटस के साथ करार किया किया था।
रियल ने इस करार के तहत जुवेंटस को 16 जुलाई, 2017 तक मोराटा को किसी भी क्लब को न बेचने या ऋण पर न भेजने के लिए मना लिया है। अगर क्लब इस अनुबंध का उल्लंघन करता है, तो उसे रियल को आठ करोड़ यूरो (8.68 कोरड़ डॉलर) का भुगतान करना होगा।
dharmpath.com dharmpath