चीन में पंजीकृत कारों की संख्या 17.2 करोड़

मंत्रालय के यातायात प्रबंधन ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि गत वर्ष की समाप्ति पर कुल वाहन स्वामित्व की संख्या बढ़कर 27.9 करोड़ हो गई, जिसमें 61 फीसदी से अधिक कारें हैं।

बयान में कहा गया है कि 13.6 करोड़ छोटी कारों में से 91.5 फीसदी निजी स्वामित्व वाली कारें हैं।

बयान में कहा गया है कि देश में प्रत्येक 100 परिवारों पर 31 निजी कारें हैं। साथ ही बीजिंग और शेंझेन जैसे बड़े शहरों में यह अनुपात 60 हो सकता है।

बयान के मुताबिक, नवीन ऊर्जा कारों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 169.48 फीसदी बढ़कर 5,83,200 हो चुकी है।

बयान के मुताबिक, 40 शहर ऐसे हैं, जहां 10 लाख से अधिक पंजीकृत कारें हैं। वहीं 20 लाख से अधिक पंजीकृत कारों वाले शहरों में बीजिंग, शेंझेन, शंघाई और तियानजिन जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि देश में 28 करोड़ से अधिक लाइसेंस धारी कार चालक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493