चीन में पश्मीना उत्पादों को बढ़ावा देगा नेपाल

काठमांडू, 26 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल बेल्ट एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश मंच के जरिए चीन में अपने पश्मीना उत्पादों को बढ़ावा देगा। इसे बढ़ावा देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि वैश्विक खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं के लिए यह एक पारस्परिक आदान-प्रदान का मंच है, जिसका गठन बेल्ट एंड रोड मार्गो से जुड़े हुए देशों और संयुक्त वाणिज्यिक प्रकोष्ठ के सहयोग से हुआ है।

इस पहल को चीन ने 2013 में प्रस्तावित किया था। इसका लक्ष्य एक ऐसा व्यापार व अवसंरचना नेटवर्क तैयार करना है, जो एशिया को यूरोप और अफ्रीका के साथ ही प्राचीन रेशम मार्ग से जुड़े मार्गो से जोड़े।

नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन (2-3 मार्च) में भाग लेने आई इस अंतर्राष्ट्रीय मंच की टीम ने कहा कि इस मंच का स्थानीय अध्याय नवंबर में शुरू हुआ।

इस स्थानीय अध्याय के अध्यक्ष भास्कर राज राजकरनिकर का कहना है कि इस मंच के जरिए दोनों पक्षों में चीन में नेपाली पश्मीना बेचने के लिए समझौता होने संबंधी सहमति बन गई है। चीन दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

उन्होंने कहा, “नेपाल को चीन में नेपाली पश्मीना का निर्यात करने का एक बड़ा मौका मिला है।”

नेपाल पश्मीना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर प्रसाद पांडेय के मुताबिक, उद्यमियों द्वारा उत्पाद के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद चीन में नेपाली पश्मीना को बाजारों में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर भले नहीं हुआ है, लेकिन दोनों में सहमति हो गई है।

अब तक पश्चिमी देशों सहित यूरोपीय देशों और अमेरिका पश्मीना उत्पादों के प्रमुख बाजार रहे हैं, लेकिन नेपाली उद्यमियों का कहना है कि नेपाली पश्मीना के लिए चीन महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उभर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493