जम्मू, 26 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू में एक पुलिसकर्मी की एके-47 राइफल छीनने की घटना में शामिल तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एस.डी. सिंह जामवाल ने रविवार को यहां आईएएनएस को बताया, “तीसरा व्यक्ति अब भी छीनी गई राइफल के साथ फरार है, लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
जामवाल ने कहा कि शनिवार की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को कश्मीर घाटी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि तीन लोगों ने शनिवार को तावी पुल के पास पुलिसकर्मी मुहम्मद हनीफ से एके-47 राइफल छीन ली थी।
हनीफ धार्मिक संगठन, अंजुमन-ए-मिन्हाज-ए-रसूल के अध्यक्ष मौलाना देहलवी का निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) था।
मौलाना देहलवी जम्मू दौरे पर हैं। हनीफ मौलाना देहलवी को राज्य अतिथि गृह में छोड़ कर जिला पुलिस लाइन के लिए लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी और उनकी एके-47 छीन ली गई।
dharmpath.com dharmpath