चीन में प्रमुख ब्याज दर घटने की संभावना

रेन ने रविवार को कहा कि ताजा आंकड़े के मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य में मामूली तेजी रह सकती है और विनिर्माण गतिविधि उम्मीद से नीचे रह सकती है, इसलिए चीन को मौद्रिक नरमी की नीति जारी रखनी पड़ेगी तथा सुधार के पथ पर बढ़ते रहना होगा।

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) के शनिवार के आंकड़े के मुताबिक, उपभोक्ता महंगाई दर गत वर्ष साल-दर-साल आधार पर 1.4 फीसदी रही और माह-दर-माह आधार पर यह 0.5 फीसदी रही।

इस दौरान उत्पादक महंगाई दर नकारात्मक 5.2 फीसदी रही, जो एक साल पहले नकारात्मक 1.9 फीसदी थी। दिसंबर में यह नकारात्मक 5.9 फीसदी रही, जो लगातार 46वें महीने की गिरावट थी।

दिसंबर महीने के लिए जारी काइक्सिन जनरल चाइना विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े के मुताबिक, विनिर्माण गतिविधियों में भी गिरावट दर्ज की गई। पीएमआई दिसंबर में घटकर 48.2 पर आ गया, जो नवंबर में 48.6 पर था।

2015 की तीसरी तिमाही में चीन की विकास दर 6.9 फीसदी रही, जो गत छह साल में सबसे कम तिमाही विकास दर है।

आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए पीबीओसी ने 2015 में पांच मर्तबा मुख्य दर और आरआरआर में कटौती की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493