ग्वांगझोउ की स्टार खिलाड़ी येलेना ल्युचानका को तीन में दूसरी बार घातक हमले का सामना करना पड़ा है। चीनी महिला बास्केबॉल लीग (डब्ल्यूसीबीए) के 30 दौर में शंघाई के साथ हुए मुकाबले में येलेना पर दूसरी बार चोट लगी।
शनिवार रात को हुए मुकाबले के दौरान 32 वर्षीया खिलाड़ी की आंख में शंघाई की खिलाड़ी शी शियुफेंग की कोहनी लग गई, जिससे उनकी आंख काली पड़ गई।
इससे पहले गुरुवार को 29वें दौर के मुकाबले में शंघाई की आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिजाबेथ काम्बागे (24) ने भी येलेना पर हमला किया था, जिससे उनकी बाईं आंख में सात टांके लगे थे।
इस तरह हमला करने के लिए एलिजाबेथ पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।
dharmpath.com dharmpath