चीन में फैक्टरी विस्फोट मामले में 14 को जेल

सुझोउ शहर के एक प्रचार अधिकारी ने कहा कि एक बड़ी श्रम सुरक्षा दुर्घटना या काम में कोताही के अपराध को लेकर सजा की अवधि तीन साल से लेकर साढ़े सात साल की है।

जिन लोगों को जेल की सजा दी गई है, उनमें कुंशान झोंगरोंग मेटल प्रोडक्सट्स कंपनी लिमिटेड के मालिक व शीर्ष प्रबंधक, स्थानीय दमकल अधिकारी व पर्यवेक्षक, कार्य सुरक्षा निगरानी इंचार्ज तथा कुशान शहर के पर्यावरण संरक्षण अधिकारी शामिल हैं।

14 लोगों के खिलाफ कुशान सिटी पीपुल्स कोर्ट तथा झेंगजियांगैंग सिटी पीपुल्स कोर्ट सहित सुझोउ की विभिन्न अदालतों में मामला चल रहा था।

कुशान सुझोउ शहर के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में है।

अधिकारी के मुताबिक, विस्फोट दो अगस्त, 2014 को एक व्हील हब पॉलिशिंग वर्कशॉप में हुआ था, जिसमें 146 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 114 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना में 35 करोड़ युआन (5.32 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ था।

जांचकर्ताओं ने विस्फोट की वजह वर्कशॉप में धातु की धूल में आग लगना बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493