भारी बर्फबारी की वजह से बीजिंग से होकर गुजरने वाले छह राजमार्गो को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया और यातायात प्रशासन ने निरीक्षण का दायरा बढ़ा दिया।
मंगोलिया में सड़कों, रेलवे और दूरसंचार सुविधाओं की मरम्मत के लिए बर्फीले तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
तिआनजिन में सभी राजमार्गो को बंद कर दिया गया और तिआनजिन बिन्हाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 20 से अधिक उड़ानों के समय में देरी हुई।
तिआनजिन की बस कंपनियों ने कहा कि उन्होंने शहर के परिवहन की जरूरतों के मुताबिक अधिक इंतजाम किए हैं।
dharmpath.com dharmpath