प्रीमियर लीग में लीवरपूल ने मैनचेस्टर सिटी को 4-1 से हराया

लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नए प्रबंधक जुर्गेन क्लॉप की देखरेख में लीवरपूल ने शनिवार को खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 4-1 से हरा दिया।

एतिहाद स्टेडियम में हुए इस मैच में जीत के साथ लीवरपूल ने चैम्पियंस लीग सीट हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब इस टीम को लीग में जगह बनाने के लिए छह अंकों की जरूरत है।

दूसरी ओर, फरवरी 2003 के बाद पहली बार सिटी के खिलाफ किसी टीम ने मध्यांतर से पहले तीन गोल दागे हैं।

इस हार ने सिटी को तालिका में 26 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, लीवरपूल 20 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493