तमिल फिल्म में दिखेंगी ‘कैलेंडर गर्ल्स’ की रूही सिह

चेन्नई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में नजर आईं अभिनेत्री रूही सिंह आगामी फिल्म ‘बोंगु’ से तमिल फिल्म जगत में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

फिल्म की पटकथा से खुश रूही ने तमिल फिल्म करने का फैसला लिया। वह अगले साल जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

रूही ने आईएएनएस को बताया, “मुझे दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन यहां की फिल्में पसंद हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में नृत्य और ग्लैमर काफी अच्छा होता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई और मुझे लगा कि मैं अपने काम के दौरान काफी आनंद लूंगी।”

फिल्म ‘बोंगु’ में रूही सिनेमेटोग्राफर-अभिनेता नटराजन सुब्रमण्यम उर्फ नट्टी के साथ नजर आएंगी।

तेज द्वारा निर्देशित फिल्म में पूजा बिष्ट भी नजर आएंगी।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने करियर को लेकर रूही काफी गंभीर हैं। उन्होंने कई पटकथाएं सुनी हैं।

रूही अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘इश्क फॉरएवर’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493