कुछ चित्र कीचड़ व गाद से खराब हुए हैं, जबकि कुछ बारिश के कारण टूट गई हैं। अलग-अलग पत्थरों पर बनाई गई चित्रों को अधिक नुकसान पहुंचा है।
यिंचुआन शहर के हेलम माउंटेन क्लीफ पेंटिंग एडमिनिस्ट्रेशन के उप निदेशक हु झिपिंग ने कहा कि बाढ़ के कारण अधिकांश मेढ़ें और चट्टान चित्र खराब हो गए हैं।
किस कदर क्षति हुई है, इसका मुआयना किया जा रहा है। सुरक्षा संबंधी उपाय से क्षति कम की गई।
हेलान पहाड़ पर लगभग 20,000 चट्टान चित्र हैं। ये चित्र कई किलोमीटर में फैली हैं।
इन चित्रों में 3,000 से लेकर 10,000 साल पहले के लोगों के जीवन को दर्शाया गया है, जिनमें मवेशी चराना, शिकार करना, बलि संस्कार जैसे चित्र हैं।
dharmpath.com dharmpath