शिमला, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के एक सांसद ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष को शिमला निर्वाचन क्षेत्र में मात्र दो वर्षो में विभिन्न योजनाओं में आवंटित कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने एक बयान में कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) योजना के तहत लगभग 350 पंचायतों में 500 सामाजिक व आर्थिक विकास योजनाओं में कुल 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
उन्होंने कहा कि 120 पंचायती राज संस्थानों में 150 सामाजिक तथा आर्थिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मंजूरी पत्र सोलन, शिमला व सिरमौर जिलों में जारी कर दिया गया है।
कश्यप ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत, कसौली तहसील के जगजीत नगर पंचायत के 16 गांवों में सड़क निर्माण के लिए 22 लाख रुपये खर्च किए गए।
dharmpath.com dharmpath