चीन में बाढ़ से निपटने 32300 पुलिसकर्मी तैनात

ये पुलिसकर्मी अन्हुई, फुजियान, हुनान, जियांगशु, जियांगशी तथा झेजियांग प्रांतों में फंसे लोगों को बाहर निकालने, बांधों को मजबूत करने तथा राहत आपूर्ति पहुंचाने के काम में लगे हैं।

मुख्यालय के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस 4,500 लोगों को बचाकर बाहर निकाल चुके हैं।

नागरिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि चीन में खासकर यांगत्जे नदी और इसकी सहायक नदियों के आसपास के इलाकों में बीते 30 जून से लेकर अब तक बाढ़, ओलावृष्टि व भूस्खलन से 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग लापता हैं।

आपदा में 73 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 19.9 लाख लोगों को दूसरे जगहों पर शरण लेनी पड़ी है। 10 लाख से अधिक लोगों को आपात मदद की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493