सोशल मीडिया पर नेताओं की आलोचना छोटा अपराध : मंत्री

पणजी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फेसबुक और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लगातार आलोचना भविष्य में छोटे अपराध माने जाएंगे। क्योंकि इनका इस्तेमाल मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री और यहां तक कि प्रधानमंत्री का भी मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है। यह बात गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मांडरेकर ने शनिवार को कही।

मांडरेकर पणजी में एक पुस्तकालय के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “आज आप सारी सूचनाएं मोबाइल नामक इस छोटे-से उपकरण पर पा जाते हैं। वाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया का इस्तेमाल आने वाले दिनों में छोटे अपराधों के लिए होगा। सभी तरह से अच्छा काम करने के बावजूद जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल हमारे मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाने के लिए किया जा रहा है, इसीलिए मैं छोटे अपराध कह रहा हूं।”

मंत्री ने कहा कि फेसबुक पोस्ट में तो प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर भी हमला होता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमान को पढ़ने के अभाव से जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा, “हमारी असली संस्कृति बर्बाद हो गई। आने वाली पीढ़ी में प्रगति नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि यह उल्टी दिशा में जा रही है। यह हमें बर्बादी की ओर ले जा रहा है। हम लोगों ने सच्चे मूल्यों को पीछे छोड़ दिया है।”

पुरानी पीढ़ी के लोग ज्यादा स्मार्ट होते थे, क्योंकि वे पढ़ा करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493