इस घटना में 74 लोगों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि 24 नवंबर को एक निर्माणाधीन फेंगचेंग बिजली संयंत्र का एक हिस्सा ढह गया था।
इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
इस कूलिंग टावर का निर्माण जियांग्शी गैनेंग कंपनी लि. की बिजली संयंत्र परियोजना के तहत किया जा रहा था। इस टावर का निर्माण हेबेई यिनेंग टावर इंजीनियरिंग कंपनी लि. ने किया है।
जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें हेबेई यीनेंग के चेयरमैन और इस परियोजना के चीफ इंजीनियर भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath