चीन में भारी बारिश का अंदेशा

बीजिंग, 5 जून (आईएएनएस)। दक्षिणपश्चिम चीन के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश रहेगी।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, अगले 24 घंटों में सिचुआन बेसिन के क्षेत्रों में 130 एमएम तक बारिश होगी।

एनएमसी के मुताबिक, सिचुआन और युन्नान प्रांतों के कुछ भागों में मंगलवार और बुधवार को आद्र्रता जारी रहेगी। इसके साथ ही तिब्बत में भी भारी बारिश होगी।

अगले 24 घंटों में हेबेई, हेनान और शान्डोंग प्रांतों और गुआंग्शी, गुआंग्डोंग और फुजियान में भारी बारिश होगी।

एनएमसी ने मौसम को देखते हुए नीला अलर्ट जारी किया है, जो देश के चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली में से सबसे निचला स्तर है।

शांक्सी, हेबेई, हेनान, शान्डोंग और गुआंग्डोंग प्रांतों में रविावर और सोमवार को ओलावृष्टि का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493