बिकनी पहनने में कोई शर्मिदगी नहीं : रितिका गुलाटी

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। आगामी रोमांटिक फिल्म ‘लव के फंडे’ के साथ अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहीं मॉडल रितिका गुलाटी ने कहा कि उन्हें बिकनी पहनने में कोई झिझक और शर्म महसूस नहीं होती, क्योंकि उनका फिगर अच्छा है।

रितिका ने कहा, “जब से मेरा फिगर अच्छी हुई है, तब से मुझे बिकनी पहनने में कोई झिझक और शर्मिदगी महसूस नहीं होती। एक अभिनेत्री के रूप में यह मेरे काम का हिस्सा है। सभी को मेरी असल जिंदगी के बारे में पता है। मैं वह नहीं हूं, जो मैं पर्दे पर दिखती हूं।”

उन्होंने बताया, “हालांकि शुरुआत में जब मैं बिकनी में दिखाई दी तो मेरे रिश्तेदार परेशान थे। लेकिन बाद में उन्हें यह सही लगा। इस उद्योग में नए लोगों के साथ ऐसा ही होता है, लेकिन जब बड़ी अभिनेत्रियां बिकनी पहनती हैं तो उन पर कोई उंगली नहीं उठाता।”

फिल्म ‘लव के फंडे’ में चार नायक और और नायिकाएं हैं। इनमें से एक जोड़ा शादीशुदा है और अन्य जोड़े लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

फिल्म ‘लव के फंडे’ में रितिका योगा टीचर अनु के रूप में नजर आएंगी।

यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493