चीन में भारी बारिश, 7 लोगों की मौत

नागरिक मामलों के प्रांतीय ब्यूरो के मुताबिक, मंगलवार को मध्य चीन के हुबेई प्रांत में हुई भारी बारिश से एनशी तुजिया और मियाओ स्वायत्तशासी प्रांत में पांच लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही हुबेई प्रांत में मृतकों की संख्या छह हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

ब्यूरो के मुताबिक, रविवार से हो रही बारिश ने हुबेई के 35 शहरों व काउंटी में 807,800 लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है।

स्थानीय सरकार के मुताबिक, उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत के सिक्सियान काउंटी में भारी बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह लोग लापता हैं। लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बचावकर्ता घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पानी से लबालब भरी सड़कों के कारण बचाव प्रयास में बाधा आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493