चीन में भूकंप, 4 की मौत

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में शुक्रवार को भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 दर्ज की गई। भूकंप से यहां चार लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर (सीईएनसी) ने बताया, “यह भूकंप चीन के स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग में होतान क्षेत्र के पिशन काउंटी में आया।”

पिशन काउंटी में एक कृषि कामगार ने कहा कि उन्होंने अपने घर पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए और भूकंप बाद के झटके लगभग एक मिनट तक रहे।

सीईएनसी ने कहा कि इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में 37.6 डिग्री अक्षांश पर और 78.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। क्षेत्र में भूकंप के बाद के कई छोटे झटके भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 और 4.6 दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493