भारत में अक्टूबर में रिलीज होगी ‘तितली’

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कानु बहल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘तितली’ 16 अक्टूबर को भारत मेंरिलीज होगी। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले दिबाकर बनर्जी पेश कर रहे हैं।

एक बयान के मुताबिक, ‘तितली’ को जब पहली बार 2014 के कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पेश किया तो इसे काफी सराहना मिली, इसके बाद से यह अब तक 22 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है और इसे कई अवार्ड भी मिले हैं। यहां तक कि जर्मनी और फ्रांस में इसने अच्छा कारोबार किया है। अब यह अक्टूबर में भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

फिल्म में रणवीर शौरी, अमित सियाल और शशांक अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493