बीजिंग, 24 जून (आईएएनएस)। चीन में शनिवार को हुए एक भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के दफन होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन सिचुआन में हुआ, जहां करीब 40 घर ढह गए और इन घरों के लोग जिंदा दफन हो गए।
सुबह लगभग 6 बजे हुए भूस्खलन में अबा के तिब्बती और कियांग इलाके में पर्वत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिसका मलबा शिनमो गांव के घरों पर गिर गया। इससे एक नदी का दो किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हो गया।
dharmpath.com dharmpath