सीरिया में विद्रोहियों के हमले में 4 मरे

दमिश्क, 24 जून (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों द्वारा एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर रॉकेट से किए गए हमले में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

दमिश्क, 24 जून (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों द्वारा एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर रॉकेट से किए गए हमले में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह रॉकेट शुक्रवार को अल-फुरकान सड़क पर दागा गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग ईद-उल-फितर की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहे थे।

हमले के घायलों में अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं, जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर है।

सीरिया के राष्ट्रीय चैनल ने घटना की पुष्टि की है। सेना द्वारा दिसंबर में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वी अलेप्पो के क्षेत्रों को मुक्त कराने के बाद यहां हमलों में कमी आ गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493