चीन में भूस्खलन, 3 की मौत

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे प्रांत के फुनिंग काउंटी में भूस्खलन हुआ।

काउंटी के प्रचार कार्यालय के मुताबिक, विभिन्न प्रभावित गांवों का दौरा करने गए सरकारी कर्मचारियों ने रविवार सुबह कहा कि आठ लोग लापता हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उन्होंने सड़क पर कुछ लोगों को देखा था। भूस्खलन स्थल काउंटी मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर है।

11 उत्खनक और चार खोजी कुत्तों सहित 200 से ज्यादा बचावकर्ता मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493