चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग आंशिक रूप से खुला

शिमला, 23 अगस्त (आईएएनएस)। शिमला के निकट भूस्खलन की वजह से करीब 12 घंटे प्रभावित रहे चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

अधिकारियों ने हालांकि रविवार को कहा कि राजमार्ग पर एक जगह भूस्खलन की आशंका अब भी बनी हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “भूस्खलन के चलते तारा देवी और शोगी कस्बे के बीच बंद रहे चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर शनिवार रात आंशिक रूप से यातायात की बहाली कर दी गई। राजमार्ग से मिट्टी हटाने का काम अब भी जारी है। मार्ग पर अभी फिसलन है।”

उन्होंने कहा कि फंसे वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई है।

रिपोर्टों में कहा गया कि राजमार्ग पर दोनों साइड 1,000 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि रविवार शाम तक यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को राजमार्ग पर जिस जगह भूस्खलन हुआ वहां अब भी एक बड़ी चट्टान है। हम आगे और भूस्खलन से बचने के लिए उस चट्टान को तोड़ने की योजना बना रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493