समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 7 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। सानमिंग शहर के सूत्रों ने बताया कि बचाव व राहत कार्य जारी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को फुजियान प्रांत में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान तेज करने का आग्रह किया है।
फुजियान प्रांत की ताइनिंग काउंटी में रविवार सुबह पांच बजे हुए भूस्खलन की वजह से दोपहर तक 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सात अन्य घायल हैं।
शी ने इस दुर्घटना के बाद फुजियान की स्थानीय सरकार और संबंधित विभागों से बचाव कार्यो में तेजी लाने का आग्रह किया।
उन्होंने भूस्खलन में दबे और लापता लोगों की तलाशी के प्रयास करने की मांग की और घायलों के उचित इलाज का आह्वान किया।
शी ने भविष्य में इस तरह की आपदाओं से बचाव के लिए स्थानीय जांच एवं सुरक्षा बंदोबस्त और मजबूत करने का आह्वान किया।
चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने खोज एवं बचाव कार्यो और घायलों के इलाज के लिए पूर्ण प्रयास करने का आह्वान किया।
इस इलाके में शनिवार को 24 घंटों के दौरान हुई 191.6 मिलीमीटर की भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह घटना हुई।
dharmpath.com dharmpath