उत्तराखंड : शक्ति परीक्षण के पूर्व रिश्वतखोरी का नया वीडियो

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के मात्र दो दिन पहले एक नए स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस के एक विधायक को हटाए गए मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में कम से कम पार्टी के एक दर्जन विधायकों को रखने के लिए रिश्वत लेते दिखाया गया है।

स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह 12 विधायकों में प्रत्येक के लिए 25-25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार करते हैं।

यह स्टिंग एक समाचार चैनल ने किया है, जिसने इससे पहले एक वीडियो क्लिप जारी किया था जिसमें रावत को कथित रूप से विधायकों की सौदेबाजी में शामिल दिखाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने इस पर रविवार को कहा, “रावत सत्ता के भूखे हैं और वे सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने यहां कहा, “मैं इसे दानवी खेल कहूंगा। देव भूमि की यह दलाली तत्काल बंद होनी चाहिए।”

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस के नौ विधायकों ने रावत के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उसके बाद हरीश रावत सरकार को केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर 27 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने रावत को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 10 मई की तिथि निर्धारित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493