मदर्स डे पर ऑनस्क्रीन बेटी ने शबाना को दिया तोहफा

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर की मां का किरदार निभा चुकीं अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी ने रविवार को सोनम कपूर को धन्यवाद दिया। सोनम ने मदर्स डे पर उन्हें फूल और तोहफे भेजे हैं।

शबाना ने ट्विटर पर सोनम द्वारा भेजे गए फूलों और पैकबंद तोहफों की तस्वीर साझा की।

शबाना (65) ने ट्विटर पर लिखा, “मदर्स डे पर तोहफा और सुंदर टिप्पणी भेजने के लिए सोनम कपूर को धन्यवाद। लंबी उम्र जीयो, खुश रहो।”

तस्वीर में एक गुलदस्ते के अंदर सफेद रंग के फूलों के साथ बैंगनी रंग के फूल देखे जा सकते हैं। इसके साथ भूरे रंग के दो बॉक्स भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493