बीजिंग, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के हुबेई प्रांत में 131 लटकते हुए ताबूत मिले हैं।
समाचार पत्र ‘द पीपल्स डेली’ की रपट के मुताबिक, जिगुई काउंटी के नगर क्षेत्र मोपिंग में 100 मीटर ऊंची एक पहाड़ी चोटी पर लटकते हुए ताबूत मिले हैं।
चीन में यह अब तक की मिली सबसे बड़ी लटकती हुई कब्रगाह है।
लकड़ी के बने इन ताबूतों को पहाड़ी पर मानव निर्मित गुफाओं या प्राकृतिक चट्टानी सुरंगों में रखा गया था।
पुरातत्वविदों के मुताबिक, ये लटकते ताबूत 1,200 वर्ष पुराने तुंग वंश के समय के हैं।
मोपिंग नगर क्षेत्र के उप प्रमुख जाओ चेंगैंग ने कहा कि स्थानीय सरकार ने इसे विशेष सुरक्षा के तहत एक सांस्कृतिक स्थल की सूची में शामिल किया है।
कब्रों को संरक्षित किया गया है और इनके आसपास के इलाकों की भी सफाई की जाएगी।
लटकते हुए ताबूत कुछ दक्षिणी जातीय समूहों में अंतिम क्रिया का प्राचीन रिवाज है।
हालांकि ये अब भी रहस्मयी हैं और विशेषज्ञ यह नहीं जान पाए हैं कि प्राचीन काल के लोग किस प्रकार इन्हें ऊंची चट्टानों पर पहुंचाते थे।
dharmpath.com dharmpath